Skip to main content

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता विषय पर विशेषज्ञों का मंथन

खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता  विषय पर विशेषज्ञों का मंथन पर्यावरणीय स्थिरता मानव समाज के निरन्तर अस्तित्व, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए मूलभूत शर्त है। हमारी न्यू जनरेशन को स्पीड और टेक्नोलॉजी पर ध्यान केंद्रित करना होगा ताकि भविष्य को सुनहरा बनाया जा सके। उक्त विचार मुख्य अतिथि श्री एमपी सिंह, प्रधान मुख्य अभियंता, केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण विद्युत मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली ने व्यक्त किए श्री सिंह भूपाल नोबल्स स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूविज्ञान विभाग द्वारा "खनन और खनिज उद्योगों में पर्यावरणीय स्थिरता" विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस के समापन पर बोल रहे थे। दो दिवसीय राष्ट्रीय कान्फ्रेंस का भव्य समापन सम्मानित अतिथि प्रो विनोद अग्रवाल सदस्य, भारत सरकार नई दिल्ली स्थित MOEFCC की विशेषज्ञ मूल्यांकन समिति, (सि एण्ड टीपी) अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण स्थिरता सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। वर्तमान में खनन उद्योग विभिन्न प्रावधानों एवं कानूनों के तहत कार्य कर रहा है ताकि पर्यावरण को सुरक्षित रखा जा सके। आयोजन सचिव डॉ. हेमंत सेन न...

कबीर दास जी के दोहे | Kabir's Couplets

कबीर दास जी के दोहे

कबीरदास जी आज हमारे बीच में नहीं हैं परन्तु उनके दोहों में कई गूढ़ बाते हैं जो हमें जिन्दगी की सच्चाई से रूबरू कराती हैं। इस लेख में कबीरदास जी के उन्हीं दोहों को दिया गया है।

  • कबीर नौबत आपणी, दिन दस लेहु बजाइ।
  • ए पुर पाटन, ए गली, बहुरि न देखै आइ॥
  • जो तूं ब्राह्मण, ब्राह्मणी का जाया।
  • आन बाट काहे नहीं आया॥
  • पाथर पूजे हरी मिले, तो मै पूजू पहाड़।
  • घर की चक्की कोई न पूजे, जाको पीस खाए संसार॥
  • माटी का एक नाग बनाके, पुजे लोग लुगाया।
  • जिंदा नाग जब घर मे निकले, ले लाठी धमकाया॥
  • लाडू लावन लापसी, पूजा चढ़े अपार।
  • पूजी पुजारी ले गया, मूरत के मुह छार॥
  • उजला कपड़ा पहरि करि, पान सुपारी खाहिं।
  • एकै हरि के नाव बिन, बाँधे जमपुरि जाहिं॥
  • ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोये।
  • औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए॥
  • ऐसी वाणी बोलिए मन का आप खोये।
  • औरन को शीतल करे, आपहुं शीतल होए॥
  • कबीर सुता क्या करे, जागी न जपे मुरारी।
  • एक दिन तू भी सोवेगा, लम्बे पाँव पसारी॥
  • कहा कियौ हम आइ करि, कहा कहैंगे जाइ।
  • इत के भये न उत के, चाले मूल गंवाइ॥
  • काल करे सो आज कर, आज करे सो अब।
  • पल में परलय होएगी, बहुरि करेगा कब॥
  • गुरु गोविंद दोउ खड़े, काके लागूं पाय।
  • बलिहारी गुरु आपने, गोविंद दियो मिलाय॥
  • चलती चक्की देख के, दिया कबीरा रोये।
  • दो पाटन के बीच में, साबुत बचा न कोए॥
  • जग में बैरी कोई नहीं, जो मन शीतल होए।
  • यह आपा तो डाल दे, दया करे सब कोए॥
  • जल में बसे कमोदनी, चंदा बसे आकाश।
  • जो है जा को भावना सो ताहि के पास॥
  • जहाँ दया तहा धर्म है, जहाँ लोभ वहां पाप।
  • जहाँ क्रोध तहा काल है, जहाँ क्षमा वहां आप॥
  • जाती न पूछो साधू की, पूछ लीजिये ज्ञान।
  • मोल करो तलवार का, पड़ा रहने दो म्यान॥
  • जिन घर साधू न पुजिये, घर की सेवा नाही।
  • ते घर मरघट जानिए, भुत बसे तिन माही॥
  • जिनके नौबति बाजती, मैंगल बंधते बारि।
  • एकै हरि के नाव बिन, गए जनम सब हारि॥
  • जो घट प्रेम न संचारे, जो घट जान सामान।
  • जैसे खाल लुहार की, सांस लेत बिनु प्राण॥
  • ज्यों तिल माहि तेल है, ज्यों चकमक में आग।
  • तेरा साईं तुझ ही में है, जाग सके तो जाग॥
  • तन को जोगी सब करे, मन को विरला कोय।
  • सहजे सब विधि पाइए, जो मन जोगी होए॥
  • तीरथ गए से एक फल, संत मिले फल चार।
  • सतगुरु मिले अनेक फल, कहे कबीर विचार॥
  • ते दिन गए अकारथ ही, संगत भई न संग।
  • प्रेम बिना पशु जीवन, भक्ति बिना भगवंत॥
  • दुःख में सुमिरन सब करे, सुख में करे न कोय।
  • जो सुख में सुमिरन करे, तो दुःख काहे को होय॥
  • नहाये धोये क्या हुआ, जो मन मैल न जाए।
  • मीन सदा जल में रहे, धोये बास न जाए॥
  • निंदक नियेरे राखिये, आँगन कुटी छावायें।
  • बिन पानी साबुन बिना, निर्मल करे सुहाए॥
  • पानी केरा बुदबुदा, अस मानस की जात।
  • देखत ही छुप जाएगा है, ज्यों सारा परभात॥
  • पाहन पूजे हरि मिलें, तो मैं पूजौं पहार।
  • याते ये चक्की भली, पीस खाय संसार॥
  • प्रेम न बारी उपजे, प्रेम न हाट बिकाए।
  • राजा प्रजा जो ही रुचे, सिस दे ही ले जाए॥
  • बड़ा भया तो क्या भया, जैसे पेड़ खजूर।
  • पंथी को छाया नहीं फल लागे अति दूर॥
  • बुरा जो देखन मैं चला, बुरा न मिलिया कोय।
  • जो मन देखा आपना, मुझ से बुरा न कोय॥
  • मलिन आवत देख के, कलियन कहे पुकार।
  • फूले फूले चुन लिए, कलि हमारी बार॥
  • माटी कहे कुमार से, तू क्या रोंदे मोहे।
  • एक दिन ऐसा आएगा, मैं रोंदुंगी तोहे॥
  • मैं-मैं बड़ी बलाइ है, सकै तो निकसो भाजि।
  • कब लग राखौ हे सखी, रूई लपेटी आगि॥
  • यह तन विष की बेलरी, गुरु अमृत की खान।
  • शीश दियो जो गुरु मिले, तो भी सस्ता जान॥
  • राम बुलावा भेजिया, दिया कबीरा रोय।
  • जो सुख साधू संग में, सो बैकुंठ न होय॥
  • सब धरती काजग करू, लेखनी सब वनराज।
  • सात समुद्र की मसि करूँ, गुरु गुण लिखा न जाए॥
  • साधु ऐसा चाहिए जैसा सूप सुभाय।
  • सार-सार को गहि रहै थोथा देई उडाय॥

Our other websites

Comments

Popular posts from this blog

Calculus in Hindi | कलन | Mathematics | BSc

कलन (Calculus) अवकलन, समाकलन तथा अवकल समीकरण (Differential Calculus, Integral Calculus and Differential Equation) लेखक: डॉ. विमल सारस्वत, डॉ. अनिल कुमार मेनारिया, डॉ. चन्द्रपाल सिंह चौहान  ISBN : 978-81-7906-933-2  Price: Rs. 295.00 प्रकाशक: हिमांशु पब्लिकेशन्स, हिरण मगरी उदयपुर; हिमांशु पब्लिकेशन् प्रकाश हाउस, अंसारी रोड, नई दिल्ली E-mail :  info@sacademy.co.in Phone: +91 9664392614 To buy this book click on Calculus in Hindi by Saraswat This book includes the following topics  पदिक समीकरण एवं चाप की लम्बाई के अवकलज (Pedal Equations and Derivative of the Length of an Arc) ध्रुवीय निर्देशांक (Polar co-ordinates) कार्तीय एवं ध्रुवीय निर्देशांकों में सम्बन्ध (Relation between cartesian and polar co-ordinates) त्रिज्य सदिश एवं स्पर्श रेखा के मध्य कोण (Angle between radius vector and tangent) दो ध्रुवीय वक्रों का प्रतिच्छेन कोण (Angle of intersection of two polar curves) ध्रुवीय स्पर्शी, अधःस्पर्शी, लम्ब एवं अधोलम्ब तथा उनकी लम्बाई...

थॉमसन की परवलय विधि | Thomson’s parabola method in Hindi | EMFT and Relativity | Motion of charged particles in E and B fields

थॉमसन की परवलय विधि धन किरण विश्लेषण यह विधि आवेश तथा द्रव्यमान का अनुपात ज्ञात करने में प्रयोग में लाई जाती है। थॉमसन परवलय विधि T = निर्वहन नली है। इस नली में गैस का दाब 0.01 mm पारे के दाब के बराबर रखा जाता है। E = केशिका नली C = कैथोड़ है, जिसमें अत्यन्त सूक्ष्म छिद्र होते हैं। W = पानी का जेकेट है, जिसे कैथोड़ को ठण्डा करने में प्रयोग में लाया जाता है। A तथा B धातु की दो प्लेटें हैं, इन प्लेटों के मध्य विद्युत क्षेत्र आरोपित किया जाता है। N तथा S शक्तिशाली चुम्बक के उत्तरी तथा दक्षिणी ध्रुव हैं। K = अत्यधिक निर्वातित कैमरा P = फोटोग्राफिक प्लेट R = तरल वायु जाल है, इसका उपयोग K में दाब का मान अत्यन्त कम रखने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। कार्य प्रणाली गैस की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गैस की एक स्थिर वाष्प को E से गुजरने दिया जाता है तथा नली में से प्रवाहित होने के पश्चात्‌ इसे M द्वारा बाहर निकाल दिया जाता है। T में उत्पन्न धनायन C की ओर प्रवाहित होते हैं। वे आयन, जो C पर अक्षीय रूप से पहुंचते हैं, इसके सूक्ष्म छिद्र द्वारा सं...

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय कन्या इकाई की छात्राओं ने इसरो प्रदर्शनी का किया अवलोकन

भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय कन्या इकाई की छात्राओं ने इसरो प्रदर्शनी का किया अवलोकन उदयपुर 14 अगस्त, 2024। भूपाल नोबल्स विश्वविद्यालय कन्या इकाई के विज्ञान संकाय की छात्राओं ने अरावली तकनीकी संस्थान, उदयपुर में भारतीय अन्तरिक्ष अनुसंधान केन्द्र (इसरो) द्वारा आयोजित विक्रम साराभाई अंतरिक्ष प्रदर्शनी का भौतिक विज्ञान विभाग के सहायक आचार्य डॉ. विमल सारस्वत के नेतृत्व में अवलोकन किया। प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान छात्राओं को इसरो से आए वैज्ञानिक डॉ. एस. पी. व्यास ने अंतरिक्ष संबंधित विभिन्न गतिविधियों के साथ सेटेलाइट (उपग्रह) प्रक्षेपण की कार्यप्रणाली, उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजे जानेवाले रॉकेट, इस प्रक्रिया में लगने वाली लागत, मौसम की सटीक जानकारी के लिए उपग्रह को किस कक्षा में स्थापित किया जाता है, आदि के बारे में विस्तृत जानकरी दी।  इस अवसर पर इसरो की यात्रा को फिल्म प्रदर्शन के माध्यम से दिखाया गया, जिसमें मंगलयान, चन्द्रयान तथा आदित्य मिशन की जानकारी भी प्रदान की गई। छात्राओं ने इसरो द्वारा भविष्य के मिशन, जिसमें गगनयान भी शामिल है, के बारे में वैज्ञानिकों से बात की तथा उनके द्व...